सबसे पुरानी सियासी दल का गठन
कांग्रेस के नाम से प्रख्यात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने आप में ही इतिहास का एक बड़ा हिस्सा है। 134 साल पूरे कर चुकी सबसे पुरानी सियासी दल के उद्देश्य को लेकर इतिहासकारों के कई मत है। इस पार्टी में बड़ा बदलाव तब आया जब गांधी जी का आगमन कांग्रेस में हुआ जब जलियांवाला बाग हत्याकांड के पश्चात गांधी जी कांग्रेस के महासचिव बने तो उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस कुलीन वर्गीय संस्था से बदलकर एक जनसमुदाय संस्था बन गई। 28 दिसंबर 1885 यह तारीख इतिहास में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के नाम से दर्ज हुई। जिसे एक भारत के सेवानिवृत्त सिविल सर्विसेज ब्रिटिश अधिकारी द्वारा स्थापित किया गया। जिसमें दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। स्कॉटलैंड निवासी ए.ओ.ह्यूम ने 1880 में थियोसॉफिकल सोसायटी से जुड़े और 17 सदस्यों के साथ एक पार्टी गठित की। 1883 मे उन्होंने कोलकाता के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने लोगों को जागरूक होने की अपील की फिर सुरेंद्रनाथ बनर्जी और व्योमेश चंद्र बनर्जी के साथ ए.ओ. ह्यूम ने 1884 के अंतिम भाग में इंडियन नेशनल यूनियन का संगठन किया। 27 दिसंबर 1885 को ए.ओ.ह्यूम ने पुणे में एक सम्मेलन आयोजित किया जिसमें भारत के विभिन्न प्रतिनिधि आमंत्रित किए गए उस वक्त पुणे में हैजा नामक बीमारी फैलने के कारण इस सम्मेलन को मुंबई स्थगित किया गया जिसमें 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय व्योमेश चंद्र बनर्जी की अध्यक्षता में पहला अधिवेशन हुआ तब दादा भाई नौरोजी ने ही नेशनल यूनियन को इंडियन नेशनल कांग्रेस का नाम दिया था। कांग्रेस नाम से प्रसिद्ध इस दल की स्थापना के पीछे कई इतिहासकारों के अपने-अपने मत है। ऐसा माना जाता है कि मौजूदा वायसरॉय लॉर्ड डफरिन के निर्देश, मार्गदर्शन और सलाह पर ही ए.ओ. ह्यूम ने इसकी स्थापना की थी, ताकि 1857 की क्रांति के विफलता के बाद लोगों का आक्रोश ज्वालामुखी के रूप में फटने से रोका जा सके। 1916 में यंग इंडिया में प्रकाशित एक पत्र में गरम दल नेता लाला लाजपत राय ने सुरक्षा वाल्व (सेफ्टी वाल्व) का इस्तेमाल 1907 में बने दूसरे नरम पंथी पर प्रहार करने के लिए किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि कांग्रेस लॉर्ड डफरिन के दिमाग की उपज है, कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य राजनीतिक आजादी हासिल करने से कहीं ज्यादा यह था कि उस समय ब्रिटिश साम्राज्य के सिर पर आए खतरों से उसे बचाया जा सके। गरम दल का नेतृत्व कर रहे लाल,बाल, पाल ने ही कांग्रेस में पूर्ण स्वराज की मांग की थी, लेकिन इसके विपरीत नरम दल चाहता था कि ब्रिटिश राज में स्वशासन हो। इतिहासकारों का मानना है कि यह ए.ओ. ह्यूम के इस दल को बनाने का मकसद भारतीयों को लोकतांत्रिक सरकार देना था एवं उन्हें भारतीयों का शुभचिंतक भी माना जाता था। उन्होंने भारत में ब्रिटिश नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए थे जिसे लेकर उन्हें काफी विरोध भी झेलना पड़ा था। इतिहासकारों के मुताबिक कांग्रेस के शुरुआती सालों में इसका मकसद ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर देश की दिक्कतों को दूर करना था लेकिन 1905 में जब बंगाल का विभाजन हुआ तब कांग्रेस ने अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन शुरू कर दिया। भारत को आजादी प्राप्त होने के बाद इस दल के प्रमुख नेता भारत के प्रधानमंत्री रह चुके थे जिनमें जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, नेहरु की पुत्री इंदिरा गांधी एवं उनके नाती राजीव गांधी शामिल थे।
Valuable information 🙏🔥
जवाब देंहटाएं