संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

mera chamsma

हां ठीक है! मेरा चश्मा मेरी आंखों का सहारा है। पर दिनभर इस का नाक पर बैठे रहना मुझे यह नहीं गवारा है।  बिना इसके दुनिया कुछ धुंधली दिखाई पड़ती है। लेकिन इसके टूट जाने पर पैसा लगाने का मेरा कोई खास शौक़ नहीं है। अलबत्ता! चश्मिश, डबल बैटरी जैसे लक़ब मुझे मिले हैं।  मगर यह लक़प मेरे कानों के आदी नहीं है। इनके कईयों बनावटे है और उतने ही ऊंचे दाम। पर महंगा चश्मा पहनने का मेरा कोई इरादा नहीं है। चेहरे पर जो चश्मा जच जाए वह ठीक। ब्रांडेड और लोकल की उलझन में मुझे पढ़ना नहीं है।  हां! बिना चश्मे के काम चलाना मुश्किल है। पर साल भर से ज्यादा ना चलना इसकी भी तो हट है।

dadi maa pyaari

दादी मां प्यारी  सर्दियों की धूप है प्यारी दादी मां की बेठी चौपाल ले हाथ में ऊन - सलाई  बुनती वह कढ़ाई दार बुनाई बैठी संग सहेलियों साथ   इधर-उधर की बतियाति मन ऐसा चंचल दादी का जो देखे अमरूद का ठेला चट खड़ी हो और पूछती भाव कटवाए अमरूद के टुकड़े चार  नमक-मिर्च लगवाकर संग सहेलियां खाती दादी मां की चौपाल धूप में मस्त मगन हो जाती अब चला मन मूली को तो घर से ले आती मूलियो के भी टुकड़े चार सहेलियों संग हजम कर जाती  मन चले मूंगफली को  तो सिलाई-बुनाई छोड़  मूंगफली दाने चबाती छिलके मूंगफली के गौ माता को डालती दादी मां प्यारी चौपाल संग धूप में खूब हंसतीं।