mera chamsma
हां ठीक है! मेरा चश्मा मेरी आंखों का सहारा है। पर दिनभर इस का नाक पर बैठे रहना मुझे यह नहीं गवारा है। बिना इसके दुनिया कुछ धुंधली दिखाई पड़ती है। लेकिन इसके टूट जाने पर पैसा लगाने का मेरा कोई खास शौक़ नहीं है। अलबत्ता! चश्मिश, डबल बैटरी जैसे लक़ब मुझे मिले हैं। मगर यह लक़प मेरे कानों के आदी नहीं है। इनके कईयों बनावटे है और उतने ही ऊंचे दाम। पर महंगा चश्मा पहनने का मेरा कोई इरादा नहीं है। चेहरे पर जो चश्मा जच जाए वह ठीक। ब्रांडेड और लोकल की उलझन में मुझे पढ़ना नहीं है। हां! बिना चश्मे के काम चलाना मुश्किल है। पर साल भर से ज्यादा ना चलना इसकी भी तो हट है।