dadi maa pyaari
दादी मां प्यारी
सर्दियों की धूप है प्यारी
दादी मां की बेठी चौपाल
ले हाथ में ऊन - सलाई
बुनती वह कढ़ाई दार बुनाई
बैठी संग सहेलियों साथ
इधर-उधर की बतियाति
मन ऐसा चंचल दादी का
जो देखे अमरूद का ठेला
चट खड़ी हो और पूछती भाव
कटवाए अमरूद के टुकड़े चार
नमक-मिर्च लगवाकर संग सहेलियां खाती
दादी मां की चौपाल धूप में मस्त मगन हो जाती
अब चला मन मूली को
तो घर से ले आती
मूलियो के भी टुकड़े चार
सहेलियों संग हजम कर जाती
मन चले मूंगफली को
तो सिलाई-बुनाई छोड़
मूंगफली दाने चबाती
छिलके मूंगफली के
गौ माता को डालती
दादी मां प्यारी
चौपाल संग धूप में खूब हंसतीं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें