फुल प्रोटीन लंच बॉक्स

                         
                         फुल प्रोटीन लंच बॉक्स

जद्दोजहद से पकाती थी, मेरी मां मुझे फुल प्रोटीन लंच बॉक्स ही लगाती थी। 
हड़बड़ाहट में भी सलाद रखना ना भुलती थी, दोस्तो के लिए भी एक चम्मच ज्यादा रखती थी।
रात को हमेशा पुंछकर सोती थी, कि कल क्या रखू खाने मे।
मैं मैगी, पस्ता जैसा कह जरुर देती, लेकिन मैगी के नाम पर प्रोटीन भारा लंच बाक्स ही पती थी। 
कभी राजमा-चावल स्वादिष्ट, तो कभी मिक्स वेज, अचार मिलता था। 
चार रोटी‌ की जगह दो ज्यादा रखती थी, अनुमान‌ था कि दोस्तो को भी मैं अक्सर लंच में आमंत्रित करती थी।
सुबह जल्दबाजी में लंच ना छूटे, नजरें जहां से गुजरती थी, वो उसी मेज पर डब्बा रखती थी। 
भारी सा मेरा डब्बा लगता, आखिर वो फुल प्रोटीन जो रहता।
जब कभी कुछ कमी लगती खाने में, तो घर आकर मां पर चिल्ला भी देती थी, सलाद नहीं था आज टीफिन में और छोले में था जरा नमक कम, यह कैसा खाना पकाने लगी हो तुम। 
मर्म स्वभाव से कहती मां, आज जरा हो गई कमी, कल रख दु क्या दालमखानी। 
बाँछें मेरी खिल उठती, फुल प्रोटीन लंच बॉक्स ही मैं उन दिनों खाती थी।
अब डब्बा हे बंद किसी कोने में पड़ा, जबसे कोरोना ये आधमका, सिलसिला ये फुल प्रोटीन लंच बॉक्स का स्कूल से काॅलेज तक चला।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे पुरानी सियासी दल का गठन

THANKYOU AND SORRY